सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव शोभायात्रा को किया रवाना, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके साथ ही सीएम धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।


वदित हो कि शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली गई। शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक से होते हुए टपकेश्वर महादेव में समाप्त हुई। इस बार शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। वहीं विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिाया। शोभायात्रा के दौरान शहर भर में स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभिन्न टीमें तैनात की गयीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *