हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज ने पूर्वोत्तर भारत का प्रवास करते समय आज असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्व शर्मा तथा स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से भेंट की तथा असम राज्य में गाय माता के संवर्धन एवं गौरक्षा हेतु गोशालाओं को अनुदान देने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ती हुई ईसाई मिशनरियों के प्रभाव को रोकने एवं धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है।
महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि का पूर्वोत्तर भारत की इस धार्मिक यात्रा में अरुणाचल, असम, मेघालय के जनजातीय समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष सनातन हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए गए।


