औरंगजेब की मजार को लेकर हिन्दुओं पर हमला और हिंसा निंदनीय: रूपेन्द्र प्रकाश

हरिद्वार। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने औरंगजेब की मजार को लेकर हुई हिंसा में हिंदुओं पर और उनके घरों पर किए गए हमले की निंदा की है।


उन्होंने कहाकि औरंगजेब एक आक्रांता था, उसका इस देश में कोई सम्मान नहीं है। उसने हिन्दुओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा दिखायी थी। औरंगजेब के प्रति सम्मान का भाव रखना और उसको नायक बताना हमारे महापुरूषों का अपमान है। अपमान उन शहीदों का भी है, जिन्होंने मातृभूमि, अपने धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से भी इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। अपने वीडियो संदेश में स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने क्या कहा सुनिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *