हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगते ही महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह सिडकुल नवोदय नगर निवासी महिला में बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को तत्काल मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतका की पहचान कविता पत्नी विजेंद्र उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नवासु रुद्रप्रयाग हाल निवासी नवोदय नगर सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है।


