हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार मां गंगा में मूर्ति विसर्जन करने आए एक दल के तीन किशोर गंगा में बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया। जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह दिल्ली के ज्वालापुरी पीवीसी मार्केट से एक जत्था मूर्ति विसर्जन करने हरिद्वार आया था। मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा में नहाते समय जत्थे में शामिल करन उम्र 18 वर्ष का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा। यह देख उसके साथ आए अरविन्द उम्र 17 वर्ष व अभिषेक उम्र 17 वर्ष उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गए। किसी तरह से कारण को तो बचा लिया गया किन्तु अरविन्द व अभिषेक का कहीं पता नहीं चल पाया।
मौके पर मौजूद लोगांे ने घटना कि सूचना पुलिस व जल पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची जल पुलिस के गोताखोरों सर्च अभियान चलाकर दोनो किशोरों के शव को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।


