हरिद्वार। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। जिसमंे दोनांे पक्षांे के 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। विवाद कलियर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गाव में हुआ।
जानकारी के अनुसार ईमली खेडा चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में गलौच हुई और जमकर ईट, पत्थर व लाठी-डंडे चले। विवाद में दोनों पक्षों की और से 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।