हरिद्वार। जनपद में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कई थानेदारों के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार रितेश शाह को भगवानपुर भेजा गया है, जबकि कुंदन राणा को ज्वालापुर से हरिद्वार कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। देहरादून से आए चंद्रभान को ज्वालापुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बहादराबाद से विजय सिंह को झबरेड़ा तैनात किया गया है, वहीं मंगलौर से अमरजीत को बहादराबाद भेजा गया है। बुग्गावाला से भगवान सिंह मैहर को कोतवाली मंगलौर की कमान दी गई है। भगवानपुर में एसएसआई के पद पर तैनात रहे अंकुर शर्मा को एसओ बुग्गावाला बनाया गया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इन तबादलों को कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


