श्री महंत गीतानंद गिरी बने शाददर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री

हरिद्वार। हरिपुर कला स्थित श्री ओम आश्रम में आज षडदर्शन साधु समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री महंत गीतानंद गिरी महाराज को षडदर्शन साधु समाज का राष्ट्रीय महामंत्री घोषित किया गया। इसके साथ ही ब्रह्म ऋषि महंत रविंद्र दास महाराज को राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन महामंत्री तथा संतोष आनंद पुरी को हरिद्वार षडदर्शन साधु समाज का कोतवाल नियुक्त किया गया।


इस अवसर पर षडदर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत गोपाल गिरी महाराज ने सभी नवमनोनीत संतों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत समाज की जिम्मेदारी है कि वह सनातन धर्म और संत परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संत समाज से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


वहीं षडदर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महंत चेतनानंद गिरी महाराज ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि सन्यास परंपरा सनातन धर्म की रक्षा का प्रमुख आधार है। उन्होंने संत समाज से संगठित होकर समाज में फैल रही कुरीतियों के खिलाफ काम करने और धर्म के मूल्यों को मजबूत करने की अपील की।


बैठक के दौरान उपस्थित संतों और महंतों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस मौके पर थानापति रवि गिरी, महंत परमेश्वर दास, महंत दिनेश गिरी, थानापति किशन गिरी, थानापति सत्यनारायण गिरी सहित अनेक संत-महंत मौजूद रहे। कार्यक्रम में संत समाज की एकजुटता और सनातन परंपरा को सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *