एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर sex racket का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई तड़के चार बजे की। इस मामले में पुलिस ने दो लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। sex racket का ये खेल मसूरी के भट्टा फॉल इलाके में स्थित एक होटल में चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट का ये पूरा खेल हरियाणा से चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने काफी समय से मसूरी में sex racket की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़ते चार बजे के आसपास पुलिस ने होटल में छापेमारी की और वहां पर कुछ लोगों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में शामिल लड़किया यूपी और मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 लड़कियों समेत 6 लोग गिरफ्तार


