कांग्रेस से सतपाल, भाजपा से मदन का टिकट पक्का!, कन्हैया भी आजमाएंगे किस्मत

सतपाल के कांग्रेस से टिकट ने बिगाड़ा आप का गणित!
हरिद्वार।
विधानसभा के लिए चुनावी शंखनाद हो चुका है। 8 जनवरी को आचार संहिता लागू हो गयी है। कुछ दलों ने अपने कुछ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबकि भाजपा और कांग्रेस दो प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के लिए मंथन चल रहा है।
इन सबमें हरिद्वार शहर सीट सबसे ज्यादा हॉट बन चुकी है। अभी तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चार बार से विधायक मदन कौशिक को पार्टी द्वारा चुनाव ना लड़वाने के संकेत मिल रहे थे, किन्तु अब पार्टी को संख्या बल के आधार पर पिछड़ता देख पार्टी ने मदन कौशिक को ही चुनाव में उतारने का मन बना लिया है। कारण की हर हाल में पार्टी कोई भी सीट जिसका उस पर कब्जा है गंवाने को तैयार नहीं है। वहीं कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी का सूत्रों के मुताबिक टिकट पक्का है। ब्रह्मचारी ने ब्रह्मचारी को शिकस्त देकर टिकट पक्का कर किया है। जिस कारण से भाजपा से मदन और कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी की इस बार फिर से चुनाव में टक्कर होगी। वहीं सूत्रों के मुताबिक कन्हैया खेवडि़या भी चुनाव मैदान में दमखम के साथ उतरेंगे। जिस कारण से मुकाबला हरिद्वार सीट पर रोचक होने की उम्मीद है। वहीं सतपाल ब्रह्मचारी को कांग्रेस का टिकट लगभग पक्का होने से आप के समीकरण भी बदल गए है। आप इसी उम्मीद में थी की कांग्र्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी का टिकट कटे और उन्हें आप मैदान मंें उतारे, किन्तु अब नए समीकरण बनने के बाद आप किसी अन्य विकल्प को आजमाएगी। जिससे हरिद्वार शहर सीट पर कांटे की टक्कर होने की संभावना बन गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *