हरिद्वार शहर से सतपाल ब्रह्मचारी का टिकट पक्का!

टिकट की काट को अपनों ने दिल्ली में डाला डेरा
हरिद्वार।
उत्तराखण्ड के कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची आज शाम तक जारी हो जाने की संभावना है। जिसमें हरिद्वार शहर सीट से सतपाल ब्रह्मचारी का टिकट लगभग पक्का बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि कई नेताओं ने भी सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट के लिए आश्वस्त किया हुआ है। बावजूद इसके सतपाल को टिकट ना मिले इसके लिए एडी-चोटी का हरिद्वार के ही कुछ कांग्रेसियों ने जोर लगाया हुआ है। सूत्र बताते हैं कि सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट ना मिले इसके लिीए कई दिनों से दिल्ली में नेताओं ने डेरा डाला हुआ है। वह किसी भी कीमत पर सतपाल को टिकट मिलने देना नहीं चाहते हैं। बावजूद इसके सतपाल ब्रह्मचारी टिकट के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। क्या होगा यह शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यदि सतपाल को टिकट नहीं मिलता है तो उनके विरोधियों की मेहनत कामयाब हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *