लोकसभा चुनावः टिकट के लिए लगातार बढ़ रहा संजय गुप्ता का ग्राफ, देखें वीडियो

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में अभी समय शेष है। बावजूद इसके चुनावी बिगुल बज चुका है। नेता भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और जनता भी चुनावी रणनीति में मशगूल होना शुरू हो गई। इसी के चलते चुनाव में किसे टिकट मिलना चाहिए, इस पर चर्चा होने लगी है। शहर से गंाव तक किसे टिकट मिले और किसे नहीं मिलना चाहिए, इस पर लोग खुलकर चर्चा करने लगे हैं।


इन चर्चाओं में लक्सर क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता का नाम फिलहाल लोगों की जुबान पर है। लोग चौपाल व अन्य स्थानों पर संजय गुप्ता के नाम की चर्चा करते नजर आरहे है। इस वीडियो में भी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से लोग संजय गुप्ता को टिकट देने की बात कहते हुए सुने जा सकते हैं। लोगों का कहना है कि संजय गुप्ता को टिकट मिलना चाहिए, क्यों की संजय गुप्ता सुलभ उपलब्ध हैं और लोगों के कार्य करवाने में भी वह अग्रणी रहते हैं। अब देखना यह होगा की क्या ग्रामीणों की चर्चा रंग लाएगी। फिलहाल स्वामी यतीश्वरानंद के साथ संजय गुप्ता का नाम ही चुनावी दौड़ में आगे चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *