संजय गुप्ता ने बाढ़ प्रभावितों को फिर बांटी खाद्य सामग्री

हरिद्वार। लक्सर में बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही आम जनता को राहत देने के लिए एक बार फिर से लक्सर क्षेत्र से पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता ने लक्सर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण लक्सर क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था। नदी का बांध टूटने से सामान्य जीवन को बहुत अधिक प्रभावित किया है। वहीं बरसात के बाद पुनः नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की समस्याएं और विकट हो गईं। स्थिति यह है कि आज भी लक्सर के कई क्षेत्रों में काफी जलभराव है तथा लोगों के काम प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं लोगों के पास बाढ़ से हुए नुकसान के बाद खाद्य सामग्री तक का अभाव हो चला है।


बता दें कि तीन दिन पूर्व भी पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने लक्सर क्षेत्र में सैकड़ों प्रभावितों को राशन वितरित किया था। बाढ़ के बाद से संयज गुप्ता द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण का कार्य जारी है। आज भी उन्होंने लक्सर क्षेत्र में सैंकड़ों परिवारों को खद्य सामग्री वितरित कर उनको राहत पहुंचान के कार्य किया। इस दौरान संजय गुप्ता ने कहाकि लक्सर क्षेत्र में बाढ़ ने सामान्य जीवन को बहुत अधिक प्रभावित किया है। इसमें गरीब मजदूर व स्वरोजगारी खास तौर से प्रभावित हुए हैं। संजय गुप्ता ने कहा कि लक्सर की देवतुल्य जनता ने उन्हें दो बार विधायक बनाया, वह लक्सर की जनता का ऋण कभी नहीं चुका सकते हैं। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में वह अपनी जनता को अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहाकि जिस जरूरतमंद को जिस वस्तु की आवश्यकता होगी उसको उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने राशन वितरण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *