हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड़ जीत पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए केन्द्रीय नेतृत्व के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वहां की जनता का आभार जताते हुए इसे जनता की जीत बताया। उन्होंने कहाकि प्रधानंमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व गृहमंत्री अमित शाह की बेजोड़ रणनीति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व का परिणाम है कि जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलायी।

संजय गुप्ता ने कहाकि दिन प्रतिदिन जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहाकि विपक्ष के छल, प्रपंच के झूठे वादों को तीन राज्यों की जनता ने एक बार फिर से नकार दिया। उन्होंने कहाकि कांग्रेस अब हासिए पर जा चुकी है। इसी के साथ इण्डिया गठबंधन की भी चुनाव परिणामों ने हवा निकाल दी है। और लोकसभा चुनाव आते-आते इण्डिया गठबंधन पूरी तरह से बिखर जाएगा।
आगामी लोकसभा चुनावों में भी भाजपा प्रचंड़ जीत हासिल करते हुए 350 से अधिक सीटें प्राप्त कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विदेशों में भी भारत की साख बढ़ी है। भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से विश्वगुरु बनने जा रहा है। उन्होंने भाजपा की प्रचंड जीत पर केन्द्रीय नेतृत्व, भाजपा कार्यकर्ताओं और देश की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया।