हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार विभाग द्वारा कोरोना की दूसरी लहर में समाज के बीच रहकर समाज के लिए काम किया जा रहा है। हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश में आरएसएस के सेवा प्रकल्प चल रहे हंै। जिसमें 250 से अधिक स्वंयसेवक सेवा कार्य में लगे हैं।
आरएसएस के विभाग सेवा प्रमुख अरविंद कुमार ने बताया कि हरिद्वार, रुड़की व ऋषिकेश में दो आइसोलेशन सेंटर बनाये गए हैं। जिनमें हरिद्वार में 35 बेड तथा रुड़की में 25 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमें अभी तक 50 लोग लाभान्वित भी हुए हंै। समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचे इसके लिए संघ कठिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में एम्स में एडमिट मरीजों के तीमारदारों के लिए सेंटर बनाया गया है। अब तक 84 लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। जिसमें तिमारदारों को रहने के साथ, भोजन, जलपान की भी व्यवस्था की गई है। अब तक 33 स्वयंसेवकांे ने प्लाजा डोनेट किया है। तो वहीं जरूरतमंदों के लिए 42 यूनिट रक्तदान भी किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को सुविधा मिले इसलिए सेवा भारती के माध्यम से हरिद्वार में एक व रुड़की में दो एम्बुलेंसों का निशुल्क संचालन किया जा रहा है। आक्सीजन की कालाबाजारी व लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए आरएसएस ने निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा शुरू की है। संक्रमित व्यक्तियों व उनके सम्पर्क में आये लोगों की सुविधा के लिए तीनों नगरों में 22 डॉक्टरों की टीम बनाकर निशुल्क डॉक्टर की सलाह दी जा रही है, साथ ही मरीजों तक मेडिकल किट पहुंचाई जा रही है। अब तक 880 लोगों तक व 63 गांवों में मेडिकल किट दी गई है। इसके अलावा आक्सीमीटर व आक्सीफ्लो मीटर भी दिए गए हैं। जरूरतमंदों के लिए अंतिम यात्रा वाहन व शमशान घाट पर गोबर के उपले भी निशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
सेवा प्रमुख अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के बाद लोगों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा रही है। जिससे लड़ने के लिए पक्के भोजन के पैकेट वितरित किये जा रहे है। लोग व वातावरण स्वास्थ्य रहे इनके लिए हवन सामग्री व कड़ा वितरण भी किये जा रहे हैं।
इस मौके आरएसएस के विभाग प्रचारक शरद कुमार ने बताया कि संघ द्वारा पिछले लॉकडाउन में कार्यकर्ताओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों तक राशन किट पहुंचाई गई थी। उन लोगों से वार्ता कर उन तक आर्थिक मदद पहुंचाई जायेगी। उन्होंने बताया कि आरएसएस ने एक हेल्पलाइन नम्बर जारी कर अधिक से अधिक लोगों की मदद का संकल्प लिया है और दिन रात कार्यकर्ता सेवा में जुटे हैं।

जहां कम वहां हम के संकल्प को साकार कर रहे संघ कार्यकर्ता


