नरेंद्र सिंह नेगी और दीवान बजेली संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

अपने गीतों में पहाड़ का हर रंग घोलने वाले लोकप्रिय गायक नरेंद्र सिंह नेगी आज संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए गए। नेगी के साथ लेखक दीवान सिंह बजेली का भी सम्मान हुआ। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दोनों को दिल्ली के विज्ञान भवन में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।
शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर की 44 हस्तियों के साथ उत्तराखंड से लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को भी प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड में लोक संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2018 के पुरस्कार के लिए चुना गया था। नरेंद्र सिंह नेगी 12 अप्रैल को दिल्ली के मंडी हाउस में लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *