आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा से सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी कबाड़ का काम करता है.
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उसके पांच बच्चे हैं और महिला लोगों के घरों में काम करती है। बीते दिनों वो लोगों के घर में काम पर गई थी, इस दौरान उसका आठ साल का बेटा घर पर था। इस बीच इंदिरानगर निवासी एक युवक उनके घर आया, युवक ने समोसा दिलाने के बहाने बच्चे को अपने घर बुलाया। इसके बाद बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
अपने साथ हुई घटना की जानकारी बेटे ने मां को दी। जिसके इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आरोपी युवक कबाड़ का काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समझ पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


