हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में अध्ययनरत एक साध्वी असज छत से कूद गयी। जिस कारण से साध्वी की मौत हो गयी। साध्वी की मौत के बाद पतंजलि में हडकंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साध्वी वराग्या के कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक छत से कूदने वाली साध्वी मध्य प्रदेश की रहने वाली बतायी गयी है। साध्वी वर्ष 2018 से पतंजलि के कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा मे रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि घटना के प्रत्येक पहलु से जांच की जा रही है।


पतंजलि योगपीठ में छत से कूदी साध्वी छात्रा, मौत


