देहरादून में रन फॉर योग कार्यक्रम के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी दौड़ में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शरीर और मन को सेहतमंद बनाने के लिए नियमित रूप से योगासन करने चाहिए। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है।
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान वो घंटाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित रन फॉर योग दौड़ में शामिल हुए और योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान वो घंटाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित श्रन फॉर योगश् दौड़ में शामिल हुए और योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलवाई। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है। साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परंपराओं के संरक्षण का कार्य आज उनके नेतृत्व में चल रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य लाभ होता है। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं। उन्होंने कहा कि दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए जाने का सभी से आग्रह किया।