हरिद्वार। अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। उनके द्वारा लगातार की जा रही अनुशासनहीनता और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी मेयर गौरव गोयल के निष्कासन की वजह बना। इसके अलावा कई मौकों पर निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ उनके विवाद भी खुलकर सामने आए।