विस अध्यक्ष ने सीएम धामी को लिखा पत्र;राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने की करी मांग

अंकिता हत्याकांड पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भुवन खंडूड़ी ने गहरा दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में चल रही राजस्व पुलिस व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर वहा सशस्त्र पुलिस बल के थाने / चौकियो की स्थापना करने की मांग की है।

सीएम धामी को लिखे पत्र में विस अध्यक्ष ने कहा कि आज के आधुनिक युग में जहाँ एक ओर आज पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफoआईoआरo दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है, वहीं ऋषिकेश शहर से मात्र 15 किoमीo की दूरी पर राजस्व पुलिस जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार व जाँच के लिए प्रशिक्षित नहीं है। वह इस तरह से पुलिस का कार्य कर रही है यह देखकर बड़ी पीड़ा होती है।

विस अध्यक्ष ने कहा कि गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से आज अंकिता हमारे बीच होती और आम जनता मेे इस तरह की सरकारी कार्यप्रणाली को लेकर इतना रोष व्याप्त नहीं होता। अंत में उन्होंने पत्र मेे सीएम धामी से प्रदेश में जहा जहा भी राजस्व पुलिस व्यवस्था चल रही है उसे तत्काल समाप्त कर पुलिस बल व्यवस्था (थाने,चौकी) स्थापित करने हेतु अवलिम्ब आदेश जारी करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *