11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके मौसा ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि पीडि़त 11 वर्षीय बच्ची आरोपी के घर आई थी, तभी ज्यादा रात होने पर वह आरोपी के घर रुक गई। इसी बीच आरोपी मौसा ने पीडि़त बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में बच्ची की हालत नाजुक है। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना पुलिस के मुताबिक पीडि़ता 11 वर्षीय बच्ची की मौसी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। कुछ माह पहले उसने पीडि़त बच्ची की मौसी ने बच्चे को जन्म दिया था। बीते गुरुवार को पीडि़त बच्ची की मां ने पीडि़त बच्ची को बनभूलपुरा में रहने वाली अपनी बहन और जीजा के घर भेजा था, तभी ज्यादा रात होने पर पीडि़त बच्ची वहीं रुक गई। देर रात पीडि़त बच्ची का मौसा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
घर के सभी लोग सोए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर वह बच्ची के पास पहुंचा और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर घर के सदस्य उठ गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीडि़त बच्ची ने आरोपी मौसा की करतूत अपनी मां को बताई। जिसके बाद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। आरोपी द्वारा किए गए कृत में मासूम बच्ची को काफी चोटें आई हैं। जिससे उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।