दो अलग-अलग मामलों में दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आाया है। पीडि़त लड़कियों ने आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर कार्रवाई की मांग की है। दोनों लड़कियों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वो क्षेत्र के युवकों को जानती थी। युवकों ने शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पीडि़त युवतियों का कहना है कि आरोपी युवकों ने कानूनी कार्रवाई करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। इस पूरे मामले पर जनपद उधमसिंह नगर जसपुर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीडि़त दोनों लड़कियों ने अलग-अलग लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दो लड़कियों ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकद्मा दर्ज


