ताऊ ने किशोरी से किया बलात्कार, गिरफ्तार

देवभूमि से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां गांव में रिश्ते में ताऊ ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी से बलात्कार किया। मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र का है, जहां किशोरी ने बच्चों को जन्म दिया है। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गंगोलीहाट चिकित्सक के पास ले गए। जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

आरोपी ताऊ ने कई बार किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। मामला खुलने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया है। पूछताछ में किशोरी ने गांव के 50 वर्षीय रिश्ते में ताऊ को इसका जिम्मेदार बताया। किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया।

किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना गंगोलीहाट पुलिस में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया किशोरी के परिजनो ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द होने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

किशोरी ने परिजनों को बताया मार्च 2023 में मवेशियों को चुगाते हुए ताऊ ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया था। साथ ही किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *