कसीनो पर पड़ा छापा,दस विदेशी लड़कियों सहित 43 गिरफ्तार

शनिवार देर रात एक कसीनो पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई। मौके से पुलिस ने 10 नेपाली लड़कियों समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला मेरठ के दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित ओक ट्री होटल का है। यह असल में अय्याशी का अड्डा बन चुका है. यहां पर जुआ खेला जाता है। इतना ही नहीं विदेशी लड़कियों को अय्याशों के आगे परोसा जाता है. पुलिस की नाक के नीचे यह पूरा रैकेट चल रहा था। लेकिन, स्थानीय पुलिस ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। वहीं, एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक चंद यादव ने रियल लाइफ गैंबलिंग कसीनो पर शनिवार को रेड कर दी। इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया।
मामले में कुल 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 13 लोग मौके से पकड़े गए और बाकी को शनिवार देर रात और रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। कसीनो में कोई शहर का नामी है तो कोई दिल्ली गुड़गांव से जुआ खेलने मेरठ आया था। उसके बाद 10 विदेशी लड़कियों को देखकर तो पुलिस के होश ही उड़ गए। बता दें कि अय्याशी के लिए विदेशी लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता था। विदेशी लड़कियों को देखकर अय्याश मोटी रकम देते थे। मेरठ पुलिस ने इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। सभी आरोपियों को थाने में रखा गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *