हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र स्थित नवोदय नगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र साधु राम ने रूपये के लेनदेन विवाद में मोनू वर्मा निवासी नवोदय नगर पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारों से करते हुए रिटायर्ड सुबेदार साधुराम ने बताया कि उसने मोनू वर्मा से 32 लाख रुपए में प्लाट का सौदा किया था। लेकिन जमीन के कागजात सही नहीं होने पर रकम वापस लेने की मांग की। इस संबंध में पंचायत भी बुलाई। लेकिन कोई फैसला नहीं होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के सामने 28 लाख रूपये देने का फैसला हुआ और ऐवज में 14 लाख के दो चौक भी दिए। लेकिन बार-बार कहने पर रकम नहीं लौटाई और चैक भी बाउंस हो गया। इसके बाद मोनू वर्मा लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
साधुराम ने कहा कि पिछले 1 साल से मोनू वर्मा के साथ 28 लाख रुपए के लिए चक्कर काटा रहा है। पैसे मांगने पर हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसमें दिनांक 8 मार्च को लगभग 1.30 बजे वह अपने मित्र अमित के घर पर गये हुए थे तभी अचानक मोनू वर्मा एवं अक्षय कुमार पुत्र प्रेम पाल निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद ने आशीष व अन्य 7 से 8 व्यक्तियों के साथ हथियारों के बल पर घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। जिसमें हिमांशु मिश्रा ने बचाने की कोशिश की तो विपक्षी गणों ने हिमांशु मिश्रा को भी मारना पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों में विनय, दीक्षित, अमित पाल ने मारपीट कर रहे लोगों से हमें छुड़वाया। भीड़ इकट्ठा देख विपक्षी हवाई फायर करते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उसके बाद लगभग 3 बजे दोबारा घर में घुसकर फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


