हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय की बाल रोग विशेषज्ञ डा. रीना दीक्षित के पुत्र पुनर्वसु पाण्डेय ने सीबीएससी द्वारा आयोजित 12 बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उदेयश्वर पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुनर्वसु पाण्डेय सांइंस के विद्यार्थी हैं। इसके अलावा ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हैं और वह अपनी बहन की तरह डाक्टर बनना चाहते हैं। पुनर्वसु पाण्डेय की सफलता पर उनके पिरचितों, रिश्तेदारों ने बधाई दी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है।


