हरिद्वार। 3 महीने का वेतन ना मिलने पर बाबा बर्फानी अस्पताल के उपनल कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने पहले चलती कारों को रोकने की कोशिश की। उसके बाद सीएमएस बर्फानी अस्पताल पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों से वार्ता की। साथ ही 3 दिन में कर्मियों को उनका वेतन देने का वादा किया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म किया। बता दें कि बाबा बर्फानी अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। अस्पताल प्रशासन की मानें तो 31 लोगों को वेतन देना अभी बाकी है। इसके अलावा कर्मचारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने 15 हजार रुपये प्रति महीने देने का वादा किया था, लेकिन वेतन कम दिया जा रहा है।

वेतन न मिलने पर बाबा बर्फानी अस्पताल के कर्मियों ने किया प्रदर्शन


