मां बनने का एहसास किसी भी महिला के लिए बेहतरीन होता है। ये अपने आप में ही विशेष होता है। इस बात का पता चलते ही वो काफी ज्यादा उत्सुक हो जाती है और जल्द से जल्द इस बारे में पता करने लगती हैं कि वह प्रेगनेंट है या नहीं।
बाजार में कई कंपनियों की प्रेगनेंसी टेस्ट किट मौजूद होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ घरेलू उपायों से भी प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है जिसमें टूथपेस्ट भी शामिल है। टूथपेस्ट की मदद से आप यह जांच कर सकती हैं कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं। टूथपेस्ट के जरिए प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए एक सफेद रंग का टूथपेस्ट लें। सुबह नींद से जागकर जब आप पहला यूरीन करने जाएं तो उसे एक डिसपोजल ग्लास में ले लें। अब उस यूरीन में एक चम्मच टूथपेस्ट मिला दें।
अगर उसको मिक्स करने के बाद उसका रंग बदलता है तो ये प्रेगनेंट होने के संकेत हैं। इसके अलावा अगर उसमें झाग बनता है तो ये भी एक पॉजीटिव संकेत हैं, लेकिन अगर कोई प्रतिक्रिया नजर नहीं आती है तो आप प्रेगनेंट नहीं हैं।


