हरिद्वार। परमार्थ निकेतन घाट पर एक युवक गंगा जी को पार करने की कोशिश में गंगा जी के बीच में जाकर लहरों में फंस गया और डूबने लगा।
घाट पर मौजूद हरिद्वार जल पुलिस के गोताखोर विक्रांत ने तत्परता दिखाते हुए गंगा जी में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के साथ युवक को सकुशल बचाया व उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक का नाम मनजीत उम्र 20 वर्ष पुत्र रजत कुमार निवासी जिला बैट्टीया बिहार बताया गया है। जान बचाने पर युवक व उसके परिजनों ने पुलिस का आभार जताया


