हरिद्वार। जीआरपी थानाध्यक्ष लक्सर सुभाष चंद्र द्वारा किए गए प्रयास से मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। बीते दिन लक्सर के मोहल्ला सीमली निवासी दीपक कुमार की बहन मुनेश देवी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी।
मुनेश देवी को सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। चिकित्सक द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता बताने पर दीपक ने काफी प्रयास किया। लेकिन सिलेंडर का प्रबंध नहीं हो सका। जिसके बाद दीपक ने जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र से ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने का अनुरोध किया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने तत्काल दीपक कुमार के लिए एक आक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कराई। आक्सीजन सिलिंडर मंगवाकर दीपक कुमार को सौंपा। मदद के लिए दीपक व उसके परिजनों ने जीआरपी लक्सर थाना पुलिस का आभार जताया है।

पुलिस ने पीड़ित को आक्सीजन सलेंडर देकर की मदद


