फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, इस्लाम बनकर जमीन बेचने वालां पिंकू उर्फ अजय गिरफ्तार

हरिद्वार। फर्जी पहचान बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को इस्लाम पुत्र हनीफ बताकर जमीन बेचने का खेल रचा था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 2024 को संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर द्वारा रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया गया था।


मामले की विवेचना के दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि इस्लाम पुत्र हनीफ बनकर जमीन बेचने वाले व्यक्ति का असली नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 419, 467, 468, 471 और 120बी भादवि की बढ़ोतरी की।


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने पिंकू उर्फ अजय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक साक्ष्यों के साथ न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम पता पिंकू उर्फ अजय पुत्र राजकुमार निवासी पीतपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *