श्री पंचायती अखाड़ा मा निर्वाणी की पेशवाई आज प्रयागराज में धूमधाम के साथ निकाली गई। पेशवाई के सबसे आगे देव स्वरूप चंद्र प्रकाश और सूर्य प्रकाश भले लेकर दिगंबर साधु निकले। उसके पश्चात अखाड़े के इष्ट भगवान कपिल मुनि की पालकी निकली।
पेशवाई की अगुवाई अखाड़े के सत पंचों के साथ अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने की।

उसके पश्चात वरिष्ठता के आधार पर अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर, श्री महंत पालकी में चले। देश के कोने कोने से आए हजारों श्रद्धालुओं ने संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैंड बाजे व नाना प्रकार की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।


अखाड़े की पेशवाई के छावनी पहुंचने पर अखाड़े के देवता भगवान कपिल मुनि का पूजन अर्चन किया गया। इसके साथ विधिपूर्वक अखाड़े में कुंभ का आगाज हो गया।



इस अवसर पर अनेक सिद्ध साधु महात्मा तपस्वी मौजूद थे पेशवाई का स्वागत मेला अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर श्रीमहंत रवींद्र पुरी महराज, श्रीमहंत यमुना पुरी महराज, श्री महंत देव गिरी महाराज, हनुमान बाबा, दिगंबर रवि गिरी महाराज, दिगंबर राघवेंद्र गिरी, दिगंबर विश्वनाथ पुरी, दिगंबर मणिराज पुरी, सुरेश भारती, सूर्य मोहन गिरी, किशन पुरी आदि मौजूद रहे।