उत्तराखंड अपडेट।
भारत नेपाल के बीच मानव तस्करी मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह-2023 में बेहतर योगदान के लिए पौड़ी पुलिस को सम्मानित किया गया। पौड़ी पुलिस की ओर से यह पुरस्कार एएसआई कृपाल सिंह को दिया गया।

पौड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली संस्था KIN इंडिया द्वारा बीते 24 जुलाई को नई दिल्ली के कांसटेटिया हॉल में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय साहसी पुरस्कार समारोह-2023 मेे भारत और नेपाल के बीच मानव तस्करी मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें पौड़ी पुलिस द्वारा मानव तस्करी एवं अन्य कारणों से नेपाल से लापता हुए बच्चों को पौड़ी पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत खोजकर सकुशल उनके घर नेपाल भेजा। इस बेहतर कार्य के लिए पौड़ी पुलिस को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार जिले के एण्टी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात एएसआई कृपाल सिंह को नेपाल के राजदूत की ओर से दिया गया।
बताते चलें कि पड़ोसी देश नेपाल व भारत के बीच मानव तस्करी को लेकर आपसी सामंजस्य के साथ कार्य किया जाता रहा है। इस के तहत मानव तस्करी रोकने व किन्हीं अन्य कारणों से नेपाल से लापता होकर भारत आए बच्चो की सकुशल बरामदगी के लिए उत्तराखंड पुलिस महानिदेश अशोक कुमार की ओर से ऑपरेशन स्माइल चलाया गया। जिसके तहत पूर्व मेे कई नेपाली बच्चों को सकुशल बरामद कर नेपाल भेजा। पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर पौड़ी पुलिस ने इस समारोह मेे प्रतिभाग किया था। पौड़ी पुलिस के इसी बेहतर कार्यों के लिए नेपाल की ओर से वर्ष 2023 का यह अंतर्राष्ट्रीय साहसी पुरस्कार दिया गया।


