एक परिवार के पांच लोगो की हत्या से सनसनी फ़ैल गई। खबर के मुताबिक रानीपोखरी के नागाघेर गांव में एक शख्स ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। इस वहशी शख्स ने अपने मासूम तीन बच्चों, पत्नी और मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अररिया इलाके का रहने वाला शख्स महेश अपने चार बच्चो,पत्नी व बूढ़ी मा के साथ रानीपोखरी के नागाघेर गांव में रह रहा था। बीती रात आरोपी महेश ने अपने तीन बच्चों,पत्नी व मा की हत्या कर डाली। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एक बच्ची की जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है।