हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला घोटकर हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव रवासन नदी के किनारे नालो वाला गांव मार्ग पर पड़ा हुआ मिला।
शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के एक हाथ पर एम अक्षर गुदा हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


