दो युवकों ने एक राजमिस्त्री की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई राजमिस्त्री की बेटी पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपित युवक फरार हैं।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के थाना क्षेत्र में दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में मंगलवार देर रात दो युवक पड़ोस की छत पर चढ़ गए। आवाज सुनकर राजमिस्त्री छत पर पहुंचा तो युवकों से उसकी हाथापाई हो गई। इस दौरान युवकों ने राजमिस्त्री पर डंडों से हमला बोल दिया। इसी बीच राजमिस्त्री सीढ़ी से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने बीच बचाव करने आई राजमिस्त्री की बेटी पर भी हमला कर उसे बुरी तरह से लहुलुहान कर दिया।
बताया जा रहा है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश पीलीभीत का रहने वाला 47 वर्षीय राजमिस्त्री गोधन दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में केसर सिंह के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था। पत्नी सोनी ने बताया कि बीती रात रात उसकी पुत्री छत पर फोन पर बात कर रही थी। उसके साथ में छोटी बहन भी थी। रात में गोधन को छत पर आवाज सुनाई दी। जब वह पहुंचा तो दो युवक छत पर मिले। जब गोधन ने उनसे पूछा तो दोनों में बहस हो गई। उन्होंने गोवर्धन को डंडों से जमकर पीटा। गोवर्धन सीढ़ी पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। एक युवक ने उसकी लड़की के सिर पर डंडा ारा जिससे उसका सिर फट गया।
सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घायल किशोरी और गोधन को अस्पताल भिजवाया, जहां गोधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।गोवर्धन की बेटी के सर में 12 टांके लगे हैं, जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।