हरिद्वार। बाघम्बरी मठ के श्रीमहंत नरेन्द्र गिरि की मौत के बाद जांच का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बाघम्बरी गद्दी पर बलवीर पुरी की महंताई होने के बाद भी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी सिलसिले में सूत्र बताते हैं कि बलवीर गिरि के गिरि या पुरी होने के संबंध में जांच दल हरिद्वार निरंजनी अखाड़े में मुलतानी मढ़ी, जिसके बलवीर पुरी कारोबारी महंत की जांच कर सकता है।
बता दें कि निरंजनी अखाड़े के वयोवृद्ध संत स्वामी मदनमोहन गिरि महाराज ने बलवीर पुरी को बाघम्बरी गद्दी का उत्तराधिकारी बनाए जाने के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, अखाड़े के सचिव रविन्द्र पुरी महाराज व बलवीर पुरी को प्रतिवादी बनाया है। जिसमें बलवीर पुरी को बलवीर गिरि के रूप में प्रस्तुत कर महंताई दिलाने सहित कई ग्ंाभीर आरोप लगाए हैं। सूत्र बताते हैं कि अब जांच दल हर्रिद्वार स्थित निरंजनी अखाड़े आकर मढ़ी मुलतानी जिसके वर्तमान में बलवीर पुरी कारोबारी महंत के दस्तावेजों की छानबीन कर सकता है।


निरंजनी अखाड़े की मुलतानी मढ़ी की हो सकती है जांच!


