सनातन संस्कृति व धर्म पर हुई चर्चा
मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने श्रीमहंम मदन मोहन गिरि महाराज से नागलाई स्थित उनके आश्रम पहुंचकर उनसे भेंट की तथा आशीर्वाद लिया।
इस दौरान दोनों संतों के बीच सनातन संस्कृति को लेकर चर्चा हुई। आश्रम पहुंचने पर प्रज्ञा ठाकुर ने सर्वप्रथम आश्रम स्थित भगवान शिव के दर्शन किए और अभिषेक किया। इसके बाद स्वमी मदन मोहन गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। दोनों संतों के बीच काफी देर तक सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और उसकी रक्षा को लेकर चर्चा हुई।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लिया स्वामी मदनमोहन गिरि से आशीर्वाद


