MP के CM ने निर्वाणी अखाड़ा पहुंचकर लिया रवींद्र पुरी महाराज का आशीर्वाद

हरिद्वार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव योग गुरु बाबा रामदेव के साथ श्री पंचायती अखाड़ा मां निर्वाणी पहुंचे।वहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अखाड़े में स्थित भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने उन्हें कामधेनु गाय की प्रतिमा भेंट कर उनके कल्याण और मध्य प्रदेश के चौमुखी विकास करने का आशीर्वाद दिया।श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2028 में उज्जैन में होने वाले कुंभ का न्योता भी दिया।


कहा कि उज्जैन में होने वाले कुंभ में आमंत्रित हैं और संतो के आशीर्वाद से मध्य प्रदेश की सरकार धर्म व सनातन संस्कृति को मजबूत करने के कार्य लगातार जारी रखेगी।

इसके पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अखाड़े में स्थित भगवान शिव का जलाभिषेक किया और संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान बाबा रामदेव समेत बड़ी संख्या में अखाड़े के संत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *