विधायक संजय गुप्ता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र से विधायक संजय गुप्ता की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्सर के सुल्तानपुर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी तबीयत में सुधार है।
डॉक्टरों का कहना है कि शुगर और ब्लडप्रेशर बढ़ने से उनकी तबीयत खराब हुई है। उपचार के बाद धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया था। कार्यक्रम के बाद अचानक उनकही तबीयत खराब हो गयी। जिस कारण से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *