झबरेड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इस बार विधायक कर्णवाल अपने डांस से चर्चाओं में बने हुए हैं। विधायक का डांस सोशल-मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक कर्णवाल अपनी पत्नी के साथ ही नगर निगम के पार्षद के साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो बीते दिन का है। शुक्रवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस था और भाजपा नेता उनका जन्मदिन दिन भर मनाते नजर आए। वहीं झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने अनोखे अंदाज में पार्षद सतीश शर्मा के कार्यालय पर केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।
इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल इतने उत्साहित थे कि ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस करने से अपने आप को रोक नहीं सके। उन्होंने अपनी पत्नी वैजयंती माला के साथ जमकर डांस किया।


बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल के डांस का वीडियो वायरल, जमकर लगाये ठुमके
