नाबालिग बालक के साथ कुकर्म का आरोपित आया पुलिस गिरफ्त में

हरिद्वार। नाबालिग बालक के साथ कुकर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से अश्लील फोटो व वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरांेपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक रानीपुर कोतवाली में हरिद्वार निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने 13 वर्ष के नाबालिग बेटे के साथ नामजद तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। महिला ने तहरीर में बताया कि आरोपित निक्की उम्र 22 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह निवासी मण्डावर खण्डूजा मौहल्ला थाना मण्डावर जिला बिजनौर उप्र हाल किरायेदार श्रवण कुमार का मकान रावली महदूद हरिद्वार ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर उसकी फोटो व वीडियो बनाकर कई बार अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित को मुखबिर की सूचना पर बैरियर नं. 6 के पास स्थित लिपटिस के बाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से मोबाइल फोन की बरामदगी भी की, जिसमें आरोपित ने पीडित के कई अश्लील वीडियो, फोटो बनाये गये थे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *