बजट सत्र के दौरान परिवहन मंत्री चंदन राम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास की सदन में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने सांस लेने हो रही दिक्कत के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सदन में कैबिनेट मंत्री को घुटन महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल सदन से बाहर लाया और विधानसभा कुछ देर विधानसभा की गैलरी में बैठाया गया। लेकिन जब उन्हें कोई राहत नहीं मिली तो एंबुलेंस बुलाकर सीधे मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी सहेत में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *