अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव वैश्विक गीता पाठ सम्मेलन में MAAsterG ने समझाया श्रीमद्भगवद्गीता का सार

कुरुक्षेत्र | अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत आज पवित्र कुरुक्षेत्र धरा पर वैश्विक गीता पाठ सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद, बाबा रामदेव, श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री, संत भूपिंदर सिंह, स्वामी सम्पूरनंदजी सहित अनेक प्रतिष्ठित संत-मनीषियों और गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का प्रमुख केंद्रबिंदु MAAsterG का प्रेरणादायी सत्र रहा। एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक जीवन गुरु के रूप में वे गीता के गूढ़ ज्ञान को अत्यंत सरल और जीवनोपयोगी शैली में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि गीता का सार समझकर ही भारत पुनः विश्व गुरु की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ा सकता है।

अपने उद्बोधन में MAAsterG ने जीवन के वास्तविक स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मा सर्वश्रेष्ठ है—जिस प्रकार बैटरी के बिना मोबाइल एक क्षण भी नहीं चल सकता, उसी प्रकार आत्मा के बिना शरीर मृत है। उन्होंने समझाया कि जब मनुष्य की आत्मबोध हो जाता है, यानी वह ‘स्वयं’ को पहचान लेता है, तभी उसे मोक्ष और परम आनंद की प्राप्ति होती है और उसका मनुष्य जन्म सफल होता है।

MAAsterG ने यह भी कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। यदि उन्हें भगवद्गीता का ज्ञान, उसके आचरण का मार्ग और योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी जाए, तथा समाज में सकारात्मक राजनीतिक सहयोग मिले—तो भारत पुनः विश्व गुरु की प्रतिष्ठा को प्राप्त कर सकता है।

MAAsterG को 2007 में आत्मबोध हुआ, यानी उन्हें जीवन की सच्चाई का अनुभव हुआ जो संसार के हर ग्रन्थ से मेल खाता है। पिछले 17 वर्षों में उन्होंने अपने अनुभवों को लाखों लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से साझा किया और देखा कि देखा कि 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष की दादी तक, चार पीढ़ियाँ एक साथ खुश होकर झूम रही थीं। इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का निर्णय लिया और “MAAsterG” के नाम से सभी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आए। उन्होंने “मिशन 800 करोड़” की शुरुआत की – जिसका उद्देश्य है दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना – और उनका नारा है: “हैप्पीनेस गैरंटीड” (खुशी की गारंटी)

सार्वजनिक रूप से कार्य शुरू करने के बाद से उन्होंने 250 से अधिक प्रभावशाली कार्यक्रम किए हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन का कारण बने हैं।

जैसा कि MAAsterG कहते हैं- “रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।” MAAsterG की प्रेरणादायक ‘वाणी’ उनके YouTube चैनल ‘MAAsterG’ पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *