विनोद धीमान
हरिद्वार। लक्सर तहसील क्षेत्र के नरोजपुर गांव के तालाब में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव का ही लगभग 8 वर्षीय बालक कामरान तालाब के पानी में नहाने गया था। जहां वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो लोगों ने खोजबीन शुरू की।
बाद में बच्चे का शव तालाब के पानी में ही मिला। मृतक बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता था। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया।