हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक वाकया सामने आया है, जहां महिला द्वारा मृत बच्चियों को जन्म देने के बाद मां बच्चियों के शवों को अस्पताल में छोड़कर भाग गई। पुलिस ने दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम करने के बाद शवों का अंतिम संस्कार कराया।
सिविल अस्पताल रुड़की में एक महिला ने 26 सितंबर को दो बच्चियों को जन्म दिया। बच्चियां मृत पैदा हुई थी। महिला को इसकी जानकारी मिली तो वह बच्चियों को छोड़कर कहीं चली गई। पहले तो अस्पताल स्टाफ द्वारा महिला की तलाश की गई लेकिन पता नहीं लग पाने के बाद जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। दोनो का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मानवता धर्म निभाते हुए अंतिम संस्कार करवाया गया।


