निरंजनी अखाड़े से निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी को आज कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
बता दें कि उज्जैन के चिमनगंज व महाकाल थाने में मंदाकिनी पुरी के खिलाफ ठगी के दो मामले दर्ज हुए थे।जिसके बाद मंदाकिनी पुरी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने मंदाकिनी पुरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने मंदाकिनी पुरी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने मंदाकिनी पुरी को एक दिन की पुलिस डिमांड पर भेज दिया।


