अखाड़े से निष्कासित महामण्डलेश्वर मंदाकिनी पुरी गिरफ्तार, पुलिस ने अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही दबोचा

उज्जैन। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने निरंजनी अखाड़े से निष्कासित महामण्डलेश्वर मंदाकिनी पुरी को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया है। मंदाकिनी पुरी से थाने में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि निष्कासित महामण्डलेश्वर मंदाकिनी उर्फ ममता जोशी के खिलाफ चिमनगंज थाने और महाकाल थाने में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। साध्वी ने कुछ दिनों पहले कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था।


मंदाकिनी के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही चिमनगंज मंडी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस मंदाकिनी को कोर्ट में पेश करेगी।

जयपुर के महामंडलेश्वर स्वामी नर्मदा शंकर पुरी महाराज को आचार्य महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर मंदाकिनी पुरी ने उनसे किश्तों में 8.92 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे। इस मामले में मंदाकिनी पुरी और उनके एक सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला महाकाल थाने में दर्ज किया गया था। आज अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *