गंग नहर में मिले मां बेटे के शव

हरिद्वार। मां और बेटे का शव गंग नहर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फेल गई। दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। शवों की पहचान कर ली गई है।

रूड़की गंग नहर में बुधवार को लोगों ने दो शव बहते हुए देखे। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और मोनू जलवीर मौके पर पहुंचे। मोनू जलवीर ने आसफ़ नगर झाल से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। शवों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मां और बेटे दोनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर से पिरान कलियर आए हुए थे। बेटा काफी दिनों से बीमार चल रहा था, जिसके चलते उसकी मां भी मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से वो पिरान कलियर क्षेत्र में नहीं दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद आज उन दोनों की लाश गंग नहर से मिली है।

मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *